Jharkhand Abua Awas Yojana 2023 झारखंड अबुआ आवास योजना के तहत गरीबों को मिलेगा 3 कमरों वाला मकान

Jharkhand Abua Awas Yojana 2023:- झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के द्वारा झारखंड के गरीब परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है जिसका नाम झारखंड अबुआ आवास योजना रखा गया है। झारखंड अबुआ आवास योजना 2023 के तहत झारखंड के गरीब और निम्न वर्ग के परिवारों को झारखंड सरकार के द्वारा मुफ्त में रहने के लिए 3 कमरें वाला पक्का मकान दिया जायेगा।

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

यदि आप भी झारखंड अबुआ आवास योजना 2023 का लाभ पाना चाहते है और इस योजना के लिए आवेदन देना चाहते है तो आप बिकुल सही वेबसाइट में आये है।

आज की इस Article में हम आपको बताएंगे की:-

  • झारखंड अबुआ आवास योजना 2023 क्या है ?
  • झारखंड अबुआ आवास योजना का उद्देश्य क्या है ?
  • झारखंड अबुआ आवास योजना का लाभ किसे मिलेगा ?
  • ऑनलाइन आवेदन हेतु मुख्य दस्तावेज़ ?
  • झारखंड अबुआ आवास योजना का आवेदन कैसे करें ?

Jharkhand Abua Awas Yojana 2023: Overview

योजना का नामJharkhand Abua Awas Yojana 2023 (झारखंड अबुआ आवास योजना)
योजना प्रारंभ की गईझारखंड सरकार के द्वारा
घोषणा की तिथि15 अगस्त 2023
राज्यझारखंड
उदेश्यझारखंड के गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना
लाभ्यर्थीराज्य के समस्त गरीब परिवार
योजना का बजट15000 करोड़ रूपए
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.jharkhand.gov.in/

झारखंड अबुआ आवास योजना 2023 क्या है ?

झारखंड के मुख्यमंत्री माननीय श्री हेमंत सोरेन के द्वारा 15 अगस्त 2023 को झारखंड के समस्त गरीब एवं निम्न वर्ग के परिवारों के लिए एक नई आवास योजना की शुरुआत किया गया जिसका नाम झारखंड अबुआ आवास योजना रखा गया। इस योजना के तहत झारखंड के वैसे गरीब परिवार जिनके पास रहने के लिए खुद का कच्चा मकान नहीं है उन्हें झारखंड सरकार द्वारा मुफ्त में तीन कमरे वाला पक्का मकान मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है जिसको लेकर झारखंड सरकार ने इस योजना के लिए 15000 करोड रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान किया है।

झारखंड अबुआ आवास योजना का उद्देश्य क्या है ?

झारखडं सरकार के द्वारा शुरू की गई झारखंड अबुआ आवास योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड के गरीब एवं निम्न वर्ग के ऐसे सभी परिवारों जिनके पास खुद का पक्का मकान नहीं है उन्हें चिन्हित करके उनको 3 कमरें वाला पक्का मकान उपलब्ध कराना है। झारखंड सरकार द्वारा इस योजना को 02 वर्ष तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि झारखंड के समस्त गरीब परिवारों को भी पक्का मकान उपलब्ध हो सके।

झारखंड अबुआ आवास योजना का लाभ किसे मिलेगा ?

झारखंड अबुआ आवास योजना 2023 का लाभ पाने के लिए कुछ नियम और शर्ते निर्धारित की गई है जो निम्नलिखित है:-

  • आवेदक को झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
  • केवल गरीब तबके के परिवारों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • आवेदक का राशन कार्ड होना अनिवार्य है।
  • आवेदक का न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होना चाहिए, अधिकतम उम्र के लिए कोई निर्धारित सीमा नहीं है।
  • जो परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठा चुके है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

आवेदन देने हेतु मुख्य दस्तावेज़

  1. आवेदक का आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. बैंक खाते का पासबुक
  4. BPL No. (यदि हो तो)
  5. आवासीय प्रमाण पत्र
  6. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  7. मोबाइल नंबर

झारखंड अबुआ आवास योजना का आवेदन कैसे करें ?

यदि आप Jharkhand Abua Awas Yojana 2023 के लिए फॉर्म अप्लाई करना चाहते हैं तो अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि अभी झारखंड सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। जल्द ही इस योजना को लेकर सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Read Also:-

Important Links

Apply OnlineClick Here
Official WebsiteClick Here

Jharkhand Abua Awas Yojana 2023 Announced Video

Jharkhand Abua Awas Yojana 2023 FAQ (अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल)

झारखंड अबुआ आवास योजना 2023 का शुरुआत कब हुआ?

झारखंड अबुआ आवास योजना का शुरुआत 15 अगस्त 2023 को आरंभ हुआ।

झारखंड अबुआ आवास योजना 2023 का उद्देश्य क्या है ?

झारखंड अबुआ आवास योजना का उद्देश्य झारखंड के गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना।

झारखंड अबुआ आवास योजना 2023 का लाभ किसको मिलेगा?

झारखंड अबुआ आवास योजना का लाभ झारखंड के समस्त गरीब परिवार को मिलेगा।

हम आशा करते है की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों और ग्रुप में शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी यह जानकारी प्राप्त हो सके, और यदि आपके मन में कुछ सवाल है तो आप निचे कमेंट करके पूछ सकते है धन्यवाद।

Leave a Comment