JSSC Nagar Palika Exam Cancelled: झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के तत्त्वावधान में दिनांक 29.10.2023 को झारखण्ड नगरपालिका संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के दौरान 5 परीक्षा केन्द्रों पर कुछ पालियों में प्रश्न पुस्तिकाओं में मुद्रण त्रुटियाँ होने तथा कुछ सीलबन्द प्रश्न पुस्तिकाओं के पैकेट में उनके इंडिविजुअल प्रश्न-पुस्तिका में पेपर-सील न होने अथवा क्षतिग्रस्त होने और एक परीक्षा केन्द्र पर एक पाली में एक उत्तर-1 र-पुस्तिका कम होने की सूचना आयोग को मिली है। जिसके बाद JSSC द्वारा दिनाक 29.10.2023 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा को रद्द कर दिया गया है जिसकी सूचि निचे दी जा रही है।
JSSC Nagar Palika Examination 2023: Short Overview
Article | JSSC Nagar Palika Exam Cancelled |
Authority | Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) |
Exam Name | Jharkhand Municipal Service Combined Competitive Examination– 2023 |
Advt. No. | 07/2023 |
Total Vacancy | 921 Posts |
Apply Mode | Online |
Online Start Date | 28/06/2023 |
Online Close Date | 27/07/2023 |
Exam Date | 29.10.2023 & 30.10.2023 |
Official Website | https://jssc.nic.in/ |
![JSSC Nagar Palika Exam Cancelled | JSSC ने नगरपालिका सेवा संवर्ग परीक्षा 2023 को किया रद्द JSSC Nagar Palika Exam Cancelled](https://jharstudy.com/wp-content/uploads/2023/11/JSSC-Nagar-Palika-Exam-Cancelled.jpg)
दिनांक 29.10.2023 को आयोजित सभी विषयों की परीक्षाओं को सभी परीक्षा केन्द्रों पर उपरोक्त प्रक्रिया का पूर्ण अनुपालन करते हुए आयोजित किया गया है, और किसी भी परीक्षा केन्द्र से उपरोक्त अनुसार सीलबंद किये गए परीक्षा केन्द्र कार्टून का सील टूटे होने अथवा उपरोक्त अनुसार सीलबंद किये गए परीक्षा कक्ष प्रश्न-पुस्तिका पैकेट का सील टूटे होने की शिकायत नहीं मिली है। इस प्रकार किसी इंडिविजुअल प्रश्न-पुस्तिका पेपर-सील के क्षतिग्रस्त होने के कारण उपरोक्त परीक्षा के प्रश्न पुस्तिकाओं की गोपनीयता भंग होने का प्रश्न ही नहीं उठता है ।
किसी परीक्षा केन्द्र पर किसी पाली में प्रश्न-पुस्तिका अथवा उत्तर-पुस्तिका कम पड़ जाने पर संबंधित परीक्षा केन्द्र के सीलबंद कार्टून में उपलब्ध सीलबंद बफर पैकेट का सील खोलकर उसमें से कमी पूरा किये जाने का नियमानुसार प्रावधान है।
उपरोक्त परीक्षा में मुद्रण-त्रुटि वाले प्रश्न-पुस्तिकाओं एवं इंडिविजुअल प्रश्न-पुस्तिका पेपर-सील क्षतिग्रस्त पाये गए प्रश्न पुस्तिकाओं को सरक्षित रखते हुए सीलबंद बफर पैकेट से प्रतिस्थानी प्रश्न पुस्तिका निकालकर संबंधित परीक्षार्थी की परीक्षा ली गई है, जो नियमानुसार है। फिर भी किसी संशय की संभावना को समूल समाप्त करने हेतु निम्नांकित परीक्षा केन्द्रों पर निम्न पाली के कुछ प्रश्न पुस्तिकाओं में मुद्रण त्रुटियाँ होने अथवा परीक्षा सामग्री में कमी होने की सूचना को संज्ञान में लेते हुए संबंधित परीक्षा केन्द्रों के संबंधित पाली में आयोजित परीक्षा को रद्द करने और उनके लिए पुनः परीक्षा आयोजित करने का निर्णय आयोग द्वारा निम्नानुसार निर्णय लिया गया है :-
SL. No. | Exam Center Name | Center Code | Shirt | Subjects |
---|---|---|---|---|
1 | संत पॉल कॉलेज, रॉची | 137 | 3rd | गणित एवं सामान्य ज्ञान |
2 | सत थॉमस स्कूल, राँची | 149 | 3rd | अर्थशास्त्र एवं सामान्य ज्ञान |
3 | वैली व्यू स्कूल, जमशेदपुर | 161 | 2nd | नागपुरी |
4 | विद्या भारती चिन्मय विद्यालय, जमशेदपुर | 162 | 2nd | नागपुरी |
5 | डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अलकुसा, धनबाद | 181 | 1st | भाषा ज्ञान |
उल्लेखनीय है कि आयोग के तत्त्वावधान में आयोजित सभी परीक्षाओं के लिए ऑन लाईन आवेदन पत्र प्राप्त करने से लेकर परीक्षा फल तैयार करने तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया उपरोक्त कार्यों में अनुभवी आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से संचालित करायी जाती है, और उपरोक्त परीक्षा भी तद्नुसार संचालित करायी जा रही है। फिर भी यदि किसी परीक्षार्थी को कोई विशेष सूचना अथवा विशिष्ट शिकायत देनी हो तो आयोग के वेबसाइट अथवा ई-मेल पर दे सकते हैं, जिन पर जांचोपरान्त साक्ष्यानुसार अविलम्ब कार्रवाई की जायेगी ।
Read Also>>
- JSSC Inter Level Vacancy 2023 Cancelled Notice PDF
- JSSC ने 26 हजार पदों पद भर्ती को लेकर जारी किया आवश्यक सुचना
- Khunti Rojgar Mela Vacancy 2023
Important Link
Exam Cancel Notice | Click Here![]() |
Official Website | Click Here |
FAQ (Most Asked Questions)
JSSC Nagar Palika Total Vacancy 2023 ?
Total Post 921
JSSC Nagar Palika Exam Date 2023 ?
29 October 2023 & 30 October 2023
JSSC Nagar Palika Exam Cancelled Date ?
02 November 2023
Conclusion
आशा करते है की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों और ग्रुप में शेयर करें और यदि आपके मन में कुछ सवाल है तो आप निचे कमेंट करके अपना सवाल पूछ सकते है। Latest Jobs का अपडेट पाने के लिए हमारे Telegram को Join करें।