Maiya Samman Yojana Update 2025| मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लिस्ट से काटे गए 10 लाख महिलवाओं के नाम लिस्ट जारी

Maiya Samman Yojana Update 2025: झारखण्ड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत 08 मार्च से सभी महिला लाभुकों के बैंक खाते में एकसाथ तीन माह की 7500 रुपय की राशि भेजी जा रही है। सभी जिलें के लाभुकों के खाते में यह राशि 15 मार्च यानि होली से पहले ही हस्तांतरित कर दी जाएगी। परन्तु इसी बीच राज्य की लाखों महिलवाओं के लिए बहुत बुरी खबर सामने निकल कर आ रही है। आपको बता दें कि अभी झारखण्ड सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना की 10 लाख से भी अधिक महिलाओं के नाम फिर से काटे गए हैं। यदि आपका पैसा अभी तक नहीं आया है, तो हो सकता है कि आपका भी नाम लिस्ट से हटा दिया गया हो। इसलिए इस अपडेट को जानना बेहद जरुरी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jharkhand Maiya Samman Yojana Update 2025 Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana Update 2025
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
योजना शुरू की गईझारखंड सरकार द्वारा
योजना प्रारंभ का तिथि01 जुलाई 2024
योजना का उदेश्यराज्य की सभी महिलाओं एवं लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना
लाभ्यर्थीराज्य के समस्त 18-50 वर्ष की महिलाएँ एवं लड़कियाँ
प्रोत्साहन राशिरु 2500
क़िस्त भुगतान की तिथि08-15 मार्च 2025
क़िस्त भुगतान की राशिरु7500
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mmmsy.jharkhand.gov.in/
Maiya Samman Yojana Update 2025
Maiya Samman Yojana Update 2025

Maiya Samman Yojana Update 2025

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की और से बताया गया है कि साधन-संपन्न एवं नौकरी पेशा परिवारों की युवतियों व महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुक सूची से बाहर किया जा रहा है। क्यों की ये लाभुक इस योजना के लिए पात्र ही नहीं हैं। फिर भी ये लोग इस योजना का फॉर्म भरकर इस योजना का लाभ उठा रही थीं। लेकिन अब इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जिनकी संख्या 10 लाख से अधिक है, जिसके बाद उनके बैंक खाते में भुगतान बंद कर दिया गया है। आने वाले दिनों में और भी लाभार्थियों के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं। सरकार द्वारा जारी निर्देश के बाद निर्धारित मापदंड से ऊपर के परिवारों की महिला सदस्यों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

इस लिए पैसे आने में हो रही है देरी

हेमंत सोरेन द्वारा होली से पहले राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा देने के बाद, 08 मार्च से जिला अनुसार योग्य लाभुकों के खातें में जनवरी, फरवरी और मार्च का पैसा एक साथ 7500 रुपय भेजे जा रहे हैं। इसमें से अभी तक 24 जिलों में से आधा से अधिक जिलें का पैसा भेज दिया गया है। परन्तु सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर लाभार्थियों की छंटनी जिला स्तर पर की जा रही है। इसमें सभी लाभकों के बैंक अकांउट, आधार और दूसरे कागजों का मिलान कर मूल्यांकन किया जा रहा है।

इस प्रक्रिया के दौरान काफी समय लग रहा है, जिसके वजह से अभी भी बहुत से जिलें के लाभकों के बैंक खातें में पैसा नहीं आया है। लेकिन इससे आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्यों कि हेमंत सोरेन ने सभी जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि होली से पहले सभी योग्य लाभकों के खाते में तीन माह का पैसा जल्द से जल्द भेज दिया जाये। इसलिए आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, आपका पैसा आपके बैंक खातें में 15 मार्च से पहले भेज दिया जाएगा।

Read Also:- झारखण्ड आंगनवाड़ी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

मंईयां सम्मान योजना की पात्रता

  1. झारखण्ड की निवासी हों।
  2. आवेदन के समय महिला 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी हो तथा 50 वर्ष से कम आयु की हो।
  3. आवेदिका का आधार लिंक्ड सिंगल बैंक खाता हो। वर्तमान में जिनका बैंक खाता आधार लिंक्ड नहीं है वे भी इस योजना का लाभ दिसम्बर-2024 तक उठा सकते है, लेकिन इस अवधि के पश्चात आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु बैंक खाता का आधार लिंक्ड कराना अनिवार्य होगा।
  4. आवेदिका का मतदाता पहचान पत्र हो।
  5. आवेदिका का आधार कार्ड हो।
  6. आवेदिका का परिवार झारखण्ड राज्य के अंत्योदय अन्न योजना कार्ड (पीला रंग का राशन कार्ड) / पूर्वविक्ता प्राप्त गृहस्थ कार्ड (गुलाबी रंग का राशन कार्ड)/K-Oil राशन कार्ड (सफेद राशन कार्ड) / हरा रंग का पृथक राशन कार्ड धारी हो।
  7. आवेदिका का पति या उसके परिवार में कोई सरकारी पद पर कार्यरत ना हो।

Important Links

Download FormDownloadNew
Official WebsiteClick Here

मंईयां सम्मान योजना का पैसा कितना आएगा?

Rs.7500/-

मंईयां सम्मान योजना का अन्य जिलें का पैसा कब तक आएगा?

मंईयां सम्मान योजना 14 मार्च 2025 तक सभी जिलें का पैसा आ जायेगा।

Leave a Comment